अयोध्या: श्रमिक दिवस पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़ी संस्थाओं के बीच होगा क्रिकेट टूर्नामेंट, खेलेंगी चार टीमें
अयोध्या। श्रमिक दिवस पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य में लगी संस्थाओं के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाना है। इसमें कार्यदायी संस्था और ट्रस्ट के अकाउंट की टीम व भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों के बीच मैच खेला जाएगा। 1 मई को होने वाली प्रतियोगिता में कुल चार टीम आमने-सामने होंगी, जिनके लिए ड्रेस …
अयोध्या। श्रमिक दिवस पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य में लगी संस्थाओं के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाना है। इसमें कार्यदायी संस्था और ट्रस्ट के अकाउंट की टीम व भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों के बीच मैच खेला जाएगा।
1 मई को होने वाली प्रतियोगिता में कुल चार टीम आमने-सामने होंगी, जिनके लिए ड्रेस कोड भी जारी हुआ है। जीतने वाली टीम को रूलिंग शील्ड से नवाजा जाएगा। फिलहाल अभी खेल स्थल का चयन नहीं हो पाया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि गोंडा स्थित नंदनी नगर के मैदान में मैच हो सकते हैं।
चार टीमों में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, एलएनटी, टीसीई व भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी शामिल होंगे।ड्रेस कोड ट्रस्ट का केसरिया, एलएन्डटी का हल्का नीला और पीला, टाटा कंपनी का आसमानी, एसबीआई का काला-नीला रंग का होगा। साथ ही इस पर कम्पनी का होमोग्राम भी लगा होगा।
भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर प्रियांशु शर्मा ने बताया कि 1 मई को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें चार टीम खेलेगी। कुल 3 मैच होने हैं। जीतने वाले को रूलिंग सील्ड दी जाएगी। नंदनी नगर के मैदान में प्रतियोगिता कराई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में लगे होने के साथ लोगों मे स्थिरता भी बहुत जरूरी है। सभी बहुत तन मन से राम मंदिर के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
पढ़ें- सीतापुर: क्रिकेट टूर्नामेंट में आर्यन क्लब को हरा कर फाइटर क्लब बना विजेता
