अमरोहा : वाहन चेकिंग के दौरान दो लाख की दिल्ली-हरियाणा मार्का शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में दिल्ली मार्का और हरियाणा मार्का शराब बरामद की है, शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी विनीत जायसवाल …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में दिल्ली मार्का और हरियाणा मार्का शराब बरामद की है, शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन मंगलवार को हसनपुर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया जिसके बाद कार चालक ने उसकी रफ्तार और तेज कर दी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार चालक को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर कार में से भारी मात्रा में हरियाणा और दिल्ली मार्का की शराब बरामद की गई है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दो लाख की कीमत की शराब बरामद की है एसपी विनीत जायसवाल ने बताया शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके बाद चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है।
ये भी पढ़ें:- बरेली: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सभी धर्मों के लोगों से मशवरा करे सरकार- मौलाना शहाबुद्दीन
