अयोध्या: सांसद ने दुर्घटना बाहुल्य नहर पुल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने थाना पूराकलन्दर क्षेत्र स्थित दर्शननगर गंगौली मार्ग में पड़ने वाले शारदा सहायक नहर पर मौजूद दुघर्टना बाहुल्य पुल का सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियन्ताओं के साथ निरीक्षण किया। इस पुल पर अंधा मोड़ है, जिससे दुघर्टनाओं की संभावनाएं रहती है। कुछ दिन पहले इसी मोड़ पर एक कार …

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने थाना पूराकलन्दर क्षेत्र स्थित दर्शननगर गंगौली मार्ग में पड़ने वाले शारदा सहायक नहर पर मौजूद दुघर्टना बाहुल्य पुल का सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियन्ताओं के साथ निरीक्षण किया।

इस पुल पर अंधा मोड़ है, जिससे दुघर्टनाओं की संभावनाएं रहती है। कुछ दिन पहले इसी मोड़ पर एक कार नहर में गिर गयी थी, जिसमें तीन की मौत हो गयी थी। सांसद लल्लू सिंह ने गम्भीरता से इस घटना का संज्ञान लेते हुए क्षेत्र का निरीक्षण करने उपरान्त त्वरित कार्रवाई का निर्देश किया।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि पुल को सीधा करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का निर्देश अधिकारियों को दे दिया गया है, जिससे इस पुल पर आगे कोई दुघर्टना न हो। इसके साथ में अभी अस्थाई तौर पर पुल के दोनों तरफ ब्रेकर व जाली तत्काल लगाने के लिए कहा गया है, जिससे दुघर्टना की सम्भावनाएं काफी कम हो सके।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग का बड़ी संख्या में लोग उपयोग करते हैं। अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव भेजने के उपरान्त शासन स्तर पर वार्ता करके प्राथमिकता के आधार पर पुल को ठीक कराने का कार्य किया जायेगा।

निवासियों को बेहतर तथा उच्च स्तर की परिवाहन सुविधा देने के लिए हम कटिबद्ध है, जिसके तहत गांवों को मुख्य मार्गों से बेहतर सड़क के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय लोग, सिचाई व पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

यह भी पढ़ें-बरेली: सड़क पर न दिखें खटारा स्कूली वाहन, नियमित चेकिंग करें

संबंधित समाचार