अयोध्या: परिषदीय स्कूलों में अब ढाई किलो का घंटा अनिवार्य, टाइम-टेबल के हिसाब से होगी पढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शासन के एक निर्देश पर अब सभी परिषदीय स्कूलों में घंटा अनिवार्य कर दिया गया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इसे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं शासन के निर्देश हैं कि ढाई किलो का घंटा होना चाहिए वर्ना संबधित प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक इसके लिए जिम्मेदार होंगे। …

अयोध्या। शासन के एक निर्देश पर अब सभी परिषदीय स्कूलों में घंटा अनिवार्य कर दिया गया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इसे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं शासन के निर्देश हैं कि ढाई किलो का घंटा होना चाहिए वर्ना संबधित प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

शासन ने यह निर्देश स्कूलों में निर्धारित टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई हो इसके लिए जारी किया है। निर्देश के तहत कहा गया है कि प्रत्येक विद्यालय पर एक बड़ा घंटा होना चाहिए। स्कूलों में लगने वाले इस घंटे को प्रधानाध्यापक या फिर प्रभारी प्रधानाध्यापक को खरीदना होगा। इसे लेकर जिला बेसिक शिक्षा संतोष देव पांडेय द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक विद्यालय यह व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

घंटे के अनुसार ही पीरियड चलेंगे और प्रत्येक अध्यापक टाइम टेबल के अनुसार ही पढ़ाएगा। यदि निरीक्षण में किसी विद्यालय पर घंटा नहीं पाया जाता है या शिक्षक टाइम टेबल के हिसाब से शिक्षण कार्य करते हुए नहीं मिलतो हैं तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक को इसके लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना जाएगा।

इसके लिए विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को भी व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार शासन के आदेश का पालन कराने के लिए अभियान चलाकर इसकी जांच कराई जाएगी।

बीएसए का कहना है कि विगत कई वर्षों से स्कूलों में इसकी उपयोगिता कम हो गई थी, लेकिन नए आदेश के बाद इसे सुनिश्चित किया जाएगा। हालांकि इस नए फरमान को लेकर प्रधानाध्यापकों की जांच सांसत में आना तय है। एक तो उन्हें जेब ढीली करनी होगी दूसरा बजाने की जिम्मेदारी भी तय करनी होगी।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: परिषदीय स्कूलों के लिए नया संकट बन गया पंद्रह मिनट का मध्यावकाश, छात्र कैसे करें भोजन

संबंधित समाचार