अयोध्या: एसटीएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान में 8160 अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। एसटीएफ और पुलिस के एक संयुक्त अभियान में करीब 26 लाख 9 हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। यह शराब एक ट्रक में फर्जी नम्बर प्लेट लगा पंजाब से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। अंग्रेजी शराब की कुल …

अयोध्या। एसटीएफ और पुलिस के एक संयुक्त अभियान में करीब 26 लाख 9 हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। यह शराब एक ट्रक में फर्जी नम्बर प्लेट लगा पंजाब से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। अंग्रेजी शराब की कुल 8160 बोतलें बरामद की गई हैं।

बताया गया कि एक सूचना के आधार पर नवीनमंडी ओवरब्रिज के पहले नाकाबंदी की गई थी। नाकेबंदी के दौरान ट्रक यूपी 42 बीटी 1101 के अन्दर लदी हुई अन्य सामानों के बीच में 290 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब के साथ तस्कर पवन कुमार निवासी झगरियान थाना नूरपुर बेदी रूपनगर रोपड़ पंजाब और महेन्द्र पाल निवासी ग्राम करतारपुर थाना नूरपुरबेदी जनपद रूपनगर रोपड़ पंजाब को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों तस्करों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं के साथ आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब के इस जखीरे में किंग्स गोल्ड स्पेशल व्हिस्की की 750 एमएल की 1128 बोतल, किंग्स गोल्ड स्पेशल विस्की की 375 एमएल वाली 2376 और किंग्स गोल्ड स्पेशल विस्की की 180 एमएल की 4656 बोतलें बरामद की गई है।

जांच में ट्रक का नम्बर फर्जी पाया गया है। इसके साथ ही ट्रक से 17 नग हार्डवेयर, होजरी, कास्मेटिक के सामान भी बरामद किए गए हैं। इन्हीं सामानों के बीच अवैध शराब छिपा कर ले जाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें-हरदोई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 60 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार