बहराइच: ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने के मामले में दो पर दर्ज हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/ बहराइच। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम दलजीतपुरवा में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम दलजीतपुरवा के लेखपाल वंशराज हैं। लेखपाल ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और चौकी इंचार्ज बैबाही को शिकायती पत्र …

मटेरा/ बहराइच। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम दलजीतपुरवा में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम दलजीतपुरवा के लेखपाल वंशराज हैं।

लेखपाल ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और चौकी इंचार्ज बैबाही को शिकायती पत्र देकर लिखा है कि गाटा संख्या-1007 क्षेत्रफल 0.138 हेक्टेयर जमीन खलिहान और ग्राम समाज में दर्ज है। इस जमीन पर गांव निवासी बुध्दिलाल पुत्र खेलावन और सुग्गा पुत्र सूर्य लाल ने ग्राम दलजीपतपुरवा के मजरा अहिरन पुरवा में फूस का छप्पर रख लिया। थानाध्यक्ष ने बताया लेखपाल की तहरीर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-अलीगढ़: सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

संबंधित समाचार