मुरादाबाद : शार्ट सर्किट से स्टेडियम में लगी आग, हजारों का सामान जलकर बना राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सोनकपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। स्टेडियम के जूडो हाल से लपटें उठती देख गार्ड ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सोनकपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। स्टेडियम के जूडो हाल से लपटें उठती देख गार्ड ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से करीब सवा लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि स्टेडियम की सुरक्षा के लिए रात में दो होमगार्ड ड्यूटी पर रहते हैं। रात भी होमगार्ड प्रवेश कुमार और रामपाल की ड्यूटी थीं। दोनों गार्डों ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे जूडो/कुश्ती हाल से धुआं निकलता देखा।

इसके बाद वह हॉल के पास पहुंचे तो अंदर रखे गद्दों से लपटें उठती दिखाई दीं। तब उन्होंने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मौके पर पहुंचे और सबमर्सिबल से पाइप लगाकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इस दौरान फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि रात में किसी समय जूडो हॉल में शार्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी ने हॉल में रखे गद्दों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर जूडो हाल में रखे 50 हजार रुपये कीमत के करीब 12 गद्दें, एक क्रेस नेट, छत के पंखे, दरवाजा व फर्श पूरी तरह राख हो गया। उन्होंने बताया कि करीब सवा लाख रुपये से ज्यादा जलकर राख हो गया।

ये भी पढ़ें:- संभल: युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार