बहराइच: तारकोल गोदाम में लगी आग, हजारों का नुकसान
बहराइच। जिले के एलआरपी कालोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के तारकोल गोदाम में मंगलवार शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में हजारों का नुकसान हुआ है। कोतवाली देहात क्षेत्र के एलआरपी कालोनी में पीडब्ल्यूडी का गोदाम संचालित है। गोदाम में मंगलवार को अज्ञात …
बहराइच। जिले के एलआरपी कालोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के तारकोल गोदाम में मंगलवार शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में हजारों का नुकसान हुआ है। कोतवाली देहात क्षेत्र के एलआरपी कालोनी में पीडब्ल्यूडी का गोदाम संचालित है। गोदाम में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई।
इससे अफरा तफरी मच गई। विभाग के कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में हजारों का नुकसान हुआ है। इस मामले में कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि ज्यादा नुकसान अग्निकांड में नहीं हुआ है। आग पर समय से काबू पा लिया गया।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मिठाई बनाते समय सिलेंडर से लगी आग, मची अफरातफरी
