बरेली: लग्न, घुड़चड़ी, बारात लेकिन सांवला रंग देख दुल्हन नहीं आई साथ, किया शादी से इनकार, बैरंग लौटी बारात
बरेली,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक अजीब मामला सामने आया है। जिसमें दुल्हन ने सात फेरे लेने से इसलिए इनकार कर दिया क्योकि दुल्हा सांवला था। दुल्हन की जिद के आगे दुल्हे को बगैर दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। रामनगर के एक गांव के रहने वाले धर्मपाल श्रीवास्तव के बेटे की शादी …
बरेली,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक अजीब मामला सामने आया है। जिसमें दुल्हन ने सात फेरे लेने से इसलिए इनकार कर दिया क्योकि दुल्हा सांवला था। दुल्हन की जिद के आगे दुल्हे को बगैर दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा।
रामनगर के एक गांव के रहने वाले धर्मपाल श्रीवास्तव के बेटे की शादी सिरौली थाना क्षेत्र के एक परिवार की बेटी से तय की गई थी। बरात से पहले बेटी पक्ष ने दूल्हे के घर क़रीब ढाई लाख रुपए लग्न भी दी थी। रविवार को तय तारीख के हिसाब से बारात बड़ी धूमधाम से सिरौली क्षेत्र में पहुंची। बैंड-बाजे के साथ बारात पूरी रस्म के साथ कार्यक्रम हो रहे थे। बारातियों को भोजन कराया गया। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के रिश्तेदार भी मौजूद थे।तभी दूल्हे का सांवला रंग और सीधा-सीधा स्वभाव देखकर दुल्हन के होश उड़ गए |
दूल्हे का सांवला रंग देखर दुल्हन भड़की
जयमाला की तैयारी शुरू हुई , लड़की -लड़के स्टेज पर पहुंचे , स्टेज पर आम शादियों की तरह फिल्म धड़कन का सांग दूल्हे का शेहरा सुहाना लगता है , चला इसी बीच कुछ ही सकेंड में दुल्हन पहुंची , दोनों ने शादी के दौरान पोज दिए , जब एक जगह दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ा तो दुल्हन ने गुस्से में हाथ खींच लिया | बताया जा रहा है कि दुल्हन को लड़के का सांवला रंग और सीधा स्वाभाव पसंद नहीं आया जिसके चलते दुल्हन स्टेज छोड़कर चली गई | दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की , लेकिन दुल्हन नहीं मानी , बाद में परेशान होकर दूल्हा बारात वापस लेकर अपने घर वापस चला गया दुल्हन अपने फैसले पर अडिंग रही।
ये भी पढ़ें- बरेली: शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप तोड़े जाने वाले मामले को लेकर जांच करने पहुंचा सपा का डेलिगेशन
