रामपुर : छापेमारी कर 12 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर
रामपुर, अमृत विचार। शहर में दिन निकलते ही विजिलेंस टीम के साथ बिजली निगम के अफसरों ने बिजली चोरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिसमें कई घरों से चोरी से बिजली जलती हुई मिली, चेकिंग की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। बिजली निगम के अफसरों के मुताबिक कई स्थानों पर मीटर से …
रामपुर, अमृत विचार। शहर में दिन निकलते ही विजिलेंस टीम के साथ बिजली निगम के अफसरों ने बिजली चोरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिसमें कई घरों से चोरी से बिजली जलती हुई मिली, चेकिंग की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। बिजली निगम के अफसरों के मुताबिक कई स्थानों पर मीटर से सीधे, कट लगाकर और बाक्स में एक्स्ट्रा तार डालकर चोरी से बिजली जलती हुई मिली। बारह लोगों के विरूद्ध एंटी वुमेन पावर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बिजली निगम के अफसरों ने निर्देश दिए।
शहर में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने में विभाग नाकाम साबित हो रहा है, रोजाना करोड़ों रुपए की बिजली चोरी की जा रही है। जिसको लेकर बिजली निगम के अफसरों ने सख्त निर्देश दे रखे हैं कि लाइनलास पर रोकथाम लगाई जाए, दो दिन पहले ही चीफ इंजीनियर दो दिवसीय दौरे पर आए थे, जहां लाइनलास मिलने पर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे कि जनपद को बिजली चोरी मुक्त बनाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को एसडीओ आरके गुप्ता के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। घरों में सो रहे लोग लाइट नहीं आने पर लोग मोहल्ले में जाग गए। एसडीओ ने बताया कि 12 लोगों के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर कनेक्शन भी कांटे गए हैं।
सप्ताह भर में काटे 175 कनेक्शन, वसूला जुर्माना
बिजली निगम की ओर से इन दिनों बिजली चेकिंग के साथ साथ वसूली अभियान भी चलाया जा रहा है। बिजली निगम द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो खुद ही पता चल जाएगा, बकाया को लेकर निगम काफी संजीदा दिखाई दे रहा है। सप्ताह भर में निगम की ओर से 175 कनेक्शन काटे गए और बारह लाख अड़हत्तर हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
तेज आंधी से कई मोहल्लों की बिजली गुल
सोमवार की रात तेज आंधी के साथ कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई, बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सब स्टेशन पहाड़ी गेट बिजलीघर की ट्राली में खराबी आ जाने के कारण घंटों तक आपूर्ति बाधित हो गई, बिजली नहीं आने से पहाडीगेट, बिलासपुर गेट, पक्का बाग, पुराना गंज, कैथ का पेड, पक्का पुल मोहल्ले काफी प्रभावित हुए।
चेकिंग अभियान में 12 लोगों के विरूद्ध विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। अभियान लगाता जारी रहेगा, बिजली चोरी में किसी को नहीं बख्शा जाएगा -भीष्म सिंह तोमर, एक्सईएन
