अमेठी: सरकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने पर चार अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सरकार की योजनाएं आम लोगों तक नहीं पहुंच पाने और जनकल्याण की योजनाओं में लेटलतीफी से नाराज मुख्य विकास अधिकारी ने एक अधिकारी को चेतावनी एवं तीन अन्य को वेतन रोकने का नोटिस थमा दिया है। अमेठी के मुख्य विकास अधिकारी डा अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मंगलवार …
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सरकार की योजनाएं आम लोगों तक नहीं पहुंच पाने और जनकल्याण की योजनाओं में लेटलतीफी से नाराज मुख्य विकास अधिकारी ने एक अधिकारी को चेतावनी एवं तीन अन्य को वेतन रोकने का नोटिस थमा दिया है।
अमेठी के मुख्य विकास अधिकारी डा अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुयी समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार की तमाम कोशिश के बावजूद गावों में मिनी सचिवालयों की स्थापना का लक्ष्य अभी अधूरा है, स्वच्छ भारत अभियान के तहत अभी भी सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
डा लाठर ने कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं में लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी को चेतावनी नोटिस एवं तीन खंड विकास अधिकारियों के वेतन रोके जाने की कार्रवाई की है। मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की प्रगति के अवलोकन में पाया कि ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालयों की स्थापना नहीं हुई है।
इसके साथ ही शौचालयों के निर्माण व सोलर लाइट लगाने की प्रगति भी संतोषजनक नहीं पायी गयी। इससे नाराज मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने नोटिस में लिखा कि यदि एक सप्ताह में इन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई तो उक्त अधिकारी का अप्रैल माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया जाये।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कमिश्नर के निर्देश पर जागे अफसर, बायो मेडिकल वेस्ट पर अस्पताल को दी नोटिस
