बरेली: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, घर बुलाकर दिया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला को गांव के युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने पत्नी को तलाक देने और महिला से शादी करने की बात कही। बाद में आरोपी ने महिला को अपने घर बुलाया और फिर उसे मिठाई में जहरीला पदार्थ दे …

बरेली, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला को गांव के युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने पत्नी को तलाक देने और महिला से शादी करने की बात कही। बाद में आरोपी ने महिला को अपने घर बुलाया और फिर उसे मिठाई में जहरीला पदार्थ दे दिया।

मीरगंज की रहने वाली महिला ने बताया पति से तलाक होने के बाद से वह गांव में ही रह रही है। इसी बीच गांव के एक युवक का उसके घर आना जाना शुरू हो गया। उसने शादी करने की बात कही और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ समय पहले मायके में रह रही युवक की पत्नी अपनी ससुराल आ गई।

इसके बाद 24 अप्रैल को युवक और उसके परिवार ने महिला को अपने घर बुलाया और फिर उसे मिठाई में जहर दे दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे मीरगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर आरोपी परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिला की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
—रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

ये भी पढ़ें-

बरेली: सब  कुछ बताया पर नहीं कबूली हत्या की बात, सुसाइड नोट से खाया महेश की राइटिंग का मेल

संबंधित समाचार