बरेली: सप्ताह में चार दिन मुंबई के लिए पांच ट्रेनें
बरेली, अमृत विचार। जिले से समर सीजन के दौरान हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग मुंबई जाने के लिए टिकट बुक कराते हैं। मुंबई जाने के लिए मौजूदा समय में केवल दो ही ट्रेनें थीं, जो सप्ताह में एक-एक दिन ही चलती हैं। इस वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों के टिकट वेटिंग में …
बरेली, अमृत विचार। जिले से समर सीजन के दौरान हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग मुंबई जाने के लिए टिकट बुक कराते हैं। मुंबई जाने के लिए मौजूदा समय में केवल दो ही ट्रेनें थीं, जो सप्ताह में एक-एक दिन ही चलती हैं। इस वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों के टिकट वेटिंग में रह जाते थे। गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो समर स्पेशल चलाने का ऐलान किया है। जिसके बाद बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन के अंदर पांच ट्रेनें हो गई हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कुछ चुनिंदा स्टेशनों की यात्रा के लिए बढ़ जाती है। जिसकी वजह से इन स्टेशनों को जाने वाली ट्रेनों के अंदर टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। लिहाजा, यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल चलाई जा रही हैं।
सप्ताह में दो दिन इज्जतनगर से समर स्पेशल
रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस समर स्पेशल चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। 29 अप्रैल से 17 जून तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को बांन्द्रा टर्मिनस से और 30 अप्रैल से 18 जून तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को इज्जतनगर से 15 फेरों में ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन बरेली से 20.40 बजे छूटकर मुंबई के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन के लिए मंगलवार सुबह आठ से बुकिंग शुरू हो गई है।
हर गुरुवार को मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 09075/ 09076 मुंबई सेन्ट्रल-काठगोदाम समर स्पेशल सुपरफास्ट सप्ताह में एक दिन चलाई जा रही है। मुंबई से हर बुधवार को ट्रेन का संचालन हो रहा है। काठगोदाम-मुंबई सेन्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन हर गुरुवार को काठगोदाम से किया जा रहा है। यह ट्रेन इज्जतनगर से 20.08, बरेली सिटी से 20.23, बरेली जं. से 20.47 बजे मुंबई के लिए रवाना होती है।
सप्ताह में दो दिन मुंबई के लिए नियमित ट्रेनें
सप्ताह में दो दिन मुंबई के लिए नियमित ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के रामनगर स्टेशन से बांद्रा टर्मिनस को जाने वाली ट्रेन रात को 20.47 बजे बरेली से बांद्रा के लिए रवाना होती है। वहीं, हर शनिवार को बरेली जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सुबह 11.25 बजे रवाना होती है। इन दोनों ही नियमित ट्रेनों के अंदर टिकटों के लिए लंबी वेटिंग है। लिहाजा, अब रेल प्रशासन द्वारा जून तक के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें-
