आज का राशिफल। 27 अप्रैल, 2022
मेष आज ज्यादा सोच-विचार न करें बल्कि परिवार के लोगों के साथ चर्चा करें। छात्रों के मन में कई सारे संशय वाले प्रश्न आएंगे। मन थोड़ा अशांत हो सकता है। आपके प्रदर्शन की लोग प्रशंसा करेंगे। किसी पुराने निवेश के कारण लाभ होगा। वृष आज किसी नए कार्य की शुरुआत आज कर सकते हैं। परिवार …
मेष
आज ज्यादा सोच-विचार न करें बल्कि परिवार के लोगों के साथ चर्चा करें। छात्रों के मन में कई सारे संशय वाले प्रश्न आएंगे। मन थोड़ा अशांत हो सकता है। आपके प्रदर्शन की लोग प्रशंसा करेंगे। किसी पुराने निवेश के कारण लाभ होगा।
वृष
आज किसी नए कार्य की शुरुआत आज कर सकते हैं। परिवार में आपसी तालमेल बढ़ेगा। लोग आपको आज काफी सहयोग देंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम व समर्पण भाव बढ़ेगा। नजदीकी मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
मिथुन
आज पिता से आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त होगा। परेशानियों से निपटने के लिए नए सिरे से काम शुरू कर सकते हैं। आज आप काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व मजबूत होगा।
कर्क
आज पेट दर्द की समस्या हो सकती है। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। दोपहर के बाद कारोबार की स्थितियों में सुधार होगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। धन का उचित प्रबंधन करने में कठिनाई होगी।
सिंह
आज जॉब कर रहे लोगों को सैलरी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। किसी के दबाव में आकर कोई काम न करें। परिवार और व्यवसाय में संतुलन बनाकर रखने में परेशानी होगी। सामाजिक कार्यों को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे।
कन्या
आज कारोबार में साथी व्यापारियों का समर्थन व सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा और खुशनुमा समय का आनंद उठाएंगे। आपकी निर्णय क्षमता की आज परीक्षा हो सकती है। दिन नए अवसरों के साथ काफी सकारात्मक रहेगा।
तुला
आज पढ़ाई और करियर को लेकर आप काफी गम्भीर हो सकते हैं। अतिरिक्त समय निकाल कर अटके हुए कार्यों को निपटायेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। प्रेमी जन के विचारों को सम्मान दें, उनकी अवहेलना न करें।
वृश्चिक
आज बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई-बहनों से आपको काफी मदद मिलेगी। आपके द्वारा किसी का भी अपमान न हो इसका ध्यान रखें। बिगड़े हुए रिलेशन को सुधारने के मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको यश प्राप्त होगा।
धनु
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके गुणवत्ता भरे कार्यों की प्रशंसा होगी। परिजनों से दुलार व स्नेह प्राप्त होगा। हृदय रोगियों को तले-भुने भोजन से बचना चाहिये। अपने कार्यक्षेत्र को लेकर उच्च शिक्षा लेने का विचार बना सकते हैं।
मकर
आज दोपहर के बाद आपका मन काफी अच्छा रहेगा। किसी के द्वारा बोली गई बात पर तुरन्त विश्वास न करें। शुगर के रोगी खानपान पर ध्यान दें। बच्चों की पढ़ाई में सहायता करेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।
कुंभ
आज अपनी गलतियों का ठीकरा किसी दूसरे के सिर पर न फोड़ें। आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी।
मीन
आज आपको कुछ नकारात्मक खबर भी मिल सकती है। हर स्थिति में धैर्य बनाए रखें। जॉब को लेकर मन कुछ चिन्तित रहेगा। उधार को लेकर समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आलस्य और लापरवाही बिल्कुल न करें। निजी रिश्तों में पारदर्शिता रखें।
