Russia Ukraine War: यूक्रेन को मिला आईएईए का साथ, परमाणु केंद्रों के लिए करेगी कार्यदल की स्थापना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वियना। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि आईएईए यूक्रेन के परमाणु केंद्रों में कर्मचारियों के लिए सहायता और समर्थन हेतु एक कार्यदल की स्थापना करेगी। चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) के विशेषज्ञ मिशन का नेतृत्व करने वाले  ग्रॉसी 26 अप्रैल को यूक्रेन पहुंचे। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर …

वियना। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि आईएईए यूक्रेन के परमाणु केंद्रों में कर्मचारियों के लिए सहायता और समर्थन हेतु एक कार्यदल की स्थापना करेगी। चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) के विशेषज्ञ मिशन का नेतृत्व करने वाले  ग्रॉसी 26 अप्रैल को यूक्रेन पहुंचे।

उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “आईएईए यूक्रेन के परमाणु स्थलों को सुरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे सहायता और सहायक कर्मचारियों के समन्वय के लिए एक कार्य समूह का गठन करेगी।” उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ पहले ही रेडियोलॉजिकल आकलन करने और सुरक्षा उपायों की निगरानी प्रणालियों को बहाल करने के लिए उपकरणों का पहला बैच यहां ला चुके हैं।

ग्रॉसी ने चेर्नोबिल एनपीपी में 36 साल पहले घटित घटना के पीड़ितों की स्मृति को भी सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि चेर्नोबिल बिजली संयंत्र 26 अप्रैल, 1986 को दुर्घटना घटित हुई थी, जिसे इतिहास में सबसे खराब परमाणु दुर्घटना माना जाता है।

ये भी पढ़ें:- युद्ध के विस्तार की आशंकाओं के बीच अमेरिका ने यूक्रेन के लिए और हथियारों का किया आग्रह

संबंधित समाचार