लखनऊ: जिलाधिकारी ने 30 अप्रैल तक चौराहों से अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शहर में चौराहों से लेकर मुख्य सड़कों तक फैले अवैध बस और टैक्सी स्टैंड से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि विशेष अभियान चलाकर 29 अप्रैल तक शहर को अवैध बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड से मुक्त किया जाए और संचालकों को चिन्हित कर …

लखनऊ। शहर में चौराहों से लेकर मुख्य सड़कों तक फैले अवैध बस और टैक्सी स्टैंड से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि विशेष अभियान चलाकर 29 अप्रैल तक शहर को अवैध बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड से मुक्त किया जाए और संचालकों को चिन्हित कर माफिया घोषित किया जाएगा।

डीएम अभिषेक प्रकाश ने राजधानी से अवैध ऑटो और टैक्सी स्टैंड हटाने के लिए और ऐसे संचालकों को माफिया के रूप में चिन्हित करने के लिए सभी इलाकों में पांच सदस्यीय एक-एक कमेटी का गठन किया है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम व परिवहन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमें बनाकर अवैध ऑटो व टैक्सी सटैंड हटवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट भी मांगी है।

जिस इलाके में 30 अप्रैल के बाद अवैध स्टैंड चलते मिलेंगे, वहां के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध स्टैंड के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। कई बार ये हादसों की वजह भी बनते हैं। ऐसे में पुलिस, जिला प्रशासन संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर अभियान चलाने को कहा गया है।

पढ़ें- नैनीताल: यातायात व्यवस्था बदलने से नगर पालिका की आय को झटका, पर्यटकों को राहत

संबंधित समाचार