बुलंदशहर: जमीनी विवाद में हुई महिला की मौत, पति से चल रहा था विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलन्दशहर। जिले में जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि मरने वाली बुजुर्ग महिला के पति, भाई और बेटे के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी बात को लेकर 65 साल बुज़ुर्ग मक्खो की अपने पति अबरार …

बुलन्दशहर। जिले में जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि मरने वाली बुजुर्ग महिला के पति, भाई और बेटे के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी बात को लेकर 65 साल बुज़ुर्ग मक्खो की अपने पति अबरार से अनबन रहती थी। ये वारदात दोहली गांव में उस समय हुई, जब मृतका घर में आराम कर रही थी।

बुलंदशहर SSP संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति अबरार के नाम 8 बीघा खेती की जमीन थी। जिसको उसके द्वारा बेच दिया गया था। आज उसी जमीन की खेतों पर नपाई कराई जा रही थी, जबकि उसी दौरान घर में मक्खो की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद एसपी सिटी के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें-पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर पीएम मोदी बोले- राज्य सरकार तेल की कीमतों पर घटाएं वैट

संबंधित समाचार