बहराइच: बर्तन की दुकान से चोरों ने ताला तोड़कर की हजारों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार में एक बर्तन की दुकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। इसके बाद नकदी और बर्तन चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार में वशिष्ठ त्रिपाठी पुत्र तोताराम त्रिपाठी बर्तन की दुकान का संचालन करते …
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार में एक बर्तन की दुकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। इसके बाद नकदी और बर्तन चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार में वशिष्ठ त्रिपाठी पुत्र तोताराम त्रिपाठी बर्तन की दुकान का संचालन करते हैं। मंगलवार रात को चारों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दुकान से 40 हजार रुपए कीमत के समान और नकदी लेकर फरार हो गए।
बुधवार सुबह वशिष्ठ त्रिपाठी अपने दुकान की तरफ खोलने के लिए आए तो वहां पर देखा कि ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में चोरी की है। तिजोरी का भी ताला टूटा था। व्यापारी ने थाने पर फोन करके सूचना दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जांच की। व्यापारी ने थाने पर चोरी की तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा से पूछने पर बताया कि तहरीर मिली हुई है। इसकी जांच कराकर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पढ़ें- रामपुर : छापेमारी कर 12 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर
