अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरी, दो की मौत, 12 साल का बच्चा डूबा, जांच जारी
सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत जिले के खांडा से झरोठ आ रही एक सैंट्रो कार का संतुलन बिगड़ने से एनसीआर वाटर चैनल नहर में जा गिरी जिससे एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई तथा बच्चा नहर में बह गया। बुधवार को यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक ने नहर में छलांग …
सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत जिले के खांडा से झरोठ आ रही एक सैंट्रो कार का संतुलन बिगड़ने से एनसीआर वाटर चैनल नहर में जा गिरी जिससे एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई तथा बच्चा नहर में बह गया। बुधवार को यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक ने नहर में छलांग लगाकर किसी प्रकार खुद को बचाया।
सूचना पाकर ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर नहर में बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन मंगलवार देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल पाया था। ये लोग कार से झरोठ गांव की तरफ जा रहे थे। उनकी कार में गांव की ही महिला सुमन और उसका बारह साल का बेटा तरुण , सुमन का मामा एटल कलां, जींद के रहने वाले कृष्ण सवार थे।
जब वे खांडा व झरोठ गांव के बीच से होकर गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ईंट से भरे एक ट्रक को बचाने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में जा गिरी । संदीप किसी तरह कार से बाहर नहर में कूद गया और नहर से बाहर आने के बाद राहगीरों से मदद मांगी।
लोगों ने तुरंत नहर में उतरकर कार में मौजूद लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तरुण कार में नहीं मिला। लोगों ने बेसुध सुमन व कृष्ण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही खांडा गांव के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और नहर में तरुण की तलाश शुरू की, लेकिन रात तक उसका पता नहीं चल पाया था।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में फिर से चला बुलडोजर, अब इन इलाकों में चलाया गया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
