हरदोई: लॉ एंड आर्डर के लिए एसपी का एक्शन, लापरवाह कांस्टेबल हुए लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। लॉ एंड आर्डर को बरकरार रखने में खरे न उतरने वाले तीन कांस्टेबलों को लाइन हाज़िर कर दिया गया है। एसपी राजेश द्विवेदी के इस एक्शन से महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। लॉ एंड आर्डर को बनाए रखने की तमाम नसीहतों के बाद भी लापरवाही बरतने पर इस तरह का फैसला लिया गया …

हरदोई। लॉ एंड आर्डर को बरकरार रखने में खरे न उतरने वाले तीन कांस्टेबलों को लाइन हाज़िर कर दिया गया है। एसपी राजेश द्विवेदी के इस एक्शन से महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। लॉ एंड आर्डर को बनाए रखने की तमाम नसीहतों के बाद भी लापरवाही बरतने पर इस तरह का फैसला लिया गया है।

एसपी राजेश द्विवेदी अपने मातहतों को बराबर इस बात के नसीहत देते रहें हैं कि लॉ एंड आर्डर की अनदेखी और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फिर भी बराबर मातहतों की लापरवाही की शिकायतें आने पर एक्शन में आए एसपी राजेश द्विवेदी ने पिहानी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अभिषेक यादव और रमापति दिवाकर के अलावा टड़ियावां थाने में तैनात कांस्टेबल संजय यादव को लापरवाही बरतने पर लाइन हाज़िर कर दिया है। एसपी के इस फैसले से पुलिस महकमें में खलबली मची हुई है।

इधर से 8 दरोग़ा और उधर किए गए 3 कांस्टेबल

एसपी राजेश द्विवेदी ने महकमें को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए आठ दरोग़ाओं को नई तैनाती दी है। एसपी श्री द्विवेदी ने पुलिस लाइन में तैनात बलजीत यादव को सण्डीला, आदित्य प्रताप सिंह को सुरसा, महमूद आलम को सण्डीला, रणजीत बहादुर सिंह को बघौली, ज्ञान सिंह को माधौगंज,प्रिंस खरवार को बिलग्राम और मोहम्मद आसिफ को बेनीगंज और राजेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से कासिमपुर थाने भेजा गया है।

इसके अलावा बिलग्राम कोतवाली में तैनात कांस्टेबल प्रवीण यादव को पचदेवरा,सन्नी कुमार को वाचक कार्यालय से बिलग्राम कोतवाली में तैनात किया गया है। वहीं हाल-चाल दस्ते में तैनात संगीता श्रीवास्तव को न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें-प्रयागराज: एक्शन में आए SSP, थानेदार और चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

संबंधित समाचार