Lock Upp में पायल रोहतगी को संग्राम सिंह ने शादी के लिये किया प्रपोज, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कंगना रनौत के शो लॉक अप में फैमिली वीक एपिसोड चल रहा है। एपिसेड के दौरान पायल रोहतगी और उनके बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह की मुलाकात देखने को मिली है। शो का एक प्रोमो वीडियो हाल ही में सामने आया था। इसमें संग्राम पायल को लॉक अप शो खत्म होने के बाद शादी करने के …

मुंबई। कंगना रनौत के शो लॉक अप में फैमिली वीक एपिसोड चल रहा है। एपिसेड के दौरान पायल रोहतगी और उनके बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह की मुलाकात देखने को मिली है। शो का एक प्रोमो वीडियो हाल ही में सामने आया था। इसमें संग्राम पायल को लॉक अप शो खत्म होने के बाद शादी करने के लिए प्रपोज करते हैं।

संग्राम पायल से कहते हैं, लॉक अप के कैदियों में से आधे लड़के वालों की तरफ से आएंगे और आधे लड़की वालों की तरफ से। यह लॉक अप खत्म कर लो फिर हम शादी करेंगे।

इसपर पायल ब्लश करते हुए संग्राम से पूछती हैं- क्या आप श्योर हैं? संग्राम भी सिर हिलाते हुए हामी भरते हैं और कहते हैं कि, ‘इतनी धाकड़, इतनी स्ट्रॉन्ग, इतनी इंडिपेंडेंट और इतनी मजबूत लड़की को मैं छोड़ना नहीं चाहता। मैं इसके साथ पूरी जिंदगी लॉक इन होना चाहता हूं’। बताते चलें कि, इससे पहले बीते महीने संग्राम सिंह ने ट्वीट कर कह था कि पायल के साथ वह जुलाई में शादी करेंगे।

पढ़ें- Veet ने कैटरीना कैफ के साथ शुरू किया नया कैंपेन ‘द बेटर वे टू वैक्स’, एक्ट्रेस ने प्रोडक्ट की तारीफ में कहा यह

संबंधित समाचार