बरेली: धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर, कई स्थलों पर कम की गई ध्वनि तीव्रता
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शासन के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिसके बाद तमाम धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने और कई स्थलों पर ध्वनि तीव्रता कम करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर बरेली में भी धार्मिक स्थलों …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शासन के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिसके बाद तमाम धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने और कई स्थलों पर ध्वनि तीव्रता कम करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर बरेली में भी धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर लाउडस्पीकर उतारवाए गए, साथ ही कई स्थलों पर ध्वनि की तीव्रता को भी कम कराया गया है।
शासन के आदेश के अनुसार बरेली में 30 धार्मिक स्थलों से उनके प्रमुखों के सहयोग और उनकी इच्छा से लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं, इन धार्मिक स्थलों में 10 मंदिरों समेत 20 मस्जिदें शामिल हैं। जिले में 150 धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की ध्वनि तीव्रता को कम किया गया है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्र में ऐसे धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर रही हैं, जिनके लाउडस्पीकर के ध्वनि की तीव्रता अधिक है, जिनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
इसे भी पढ़ें-
बरेली: अभिषेक बिजारणिया को मिली आरपीपएफ प्रभारी की जिम्मेदारी
