अयोध्या: शादी में गये युवक के घर का ताला तोड़कर, चोर ने की जेवरात सहित हजारों की चोरी
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के केशरूवा बुजुर्ग गांव में मंगलवार देर शाम पड़ोसी के घर बारात विदा कराने गए एक व्यक्ति के यहां चोरों ने 50 हजार की चोरी की वारदात अंजाम दी। शातिर चोर घर का ताला तोड़कर एक बाक्स में रखे 32 हजार रुपये और जेवरात सहित करीब पचास हजार रुपए का सामान …
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के केशरूवा बुजुर्ग गांव में मंगलवार देर शाम पड़ोसी के घर बारात विदा कराने गए एक व्यक्ति के यहां चोरों ने 50 हजार की चोरी की वारदात अंजाम दी। शातिर चोर घर का ताला तोड़कर एक बाक्स में रखे 32 हजार रुपये और जेवरात सहित करीब पचास हजार रुपए का सामान ले उड़े।
बारात विदाकर घर लौटी गृह स्वामिनी इंदिरा देवी दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गईं। उनके पति जैसराज निषाद ने बुधवार तारुन थाने पहुंच मामले की सूचना दी है।
पीड़ित ने बताया वह घटना के समय केशरूवा चौराहे पर दवा लेने गया था और घर पर मौजूद पत्नी पड़ोसी के बेटे की बारात विदा कराने गई थीं। थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: दरियाबाद में चोरों का तांडव, बारह लाख के जेवरात व डेढ़ लाख की नकदी किये पार
