उन्नाव: सीएम योगी के आदेश के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन, मस्जिदों से हटे लाउडस्पीकर
उन्नाव। उन्नाव से खबर है, यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का असर देखने को मिल रहा है, मुख्यमंत्री योगी की शक्ति के बाद उन्नाव जिला प्रशासन हरकत में आया है और जिला प्रशासन ने मंदिर मस्जिद से लाउड स्पीकर हटाना शुरू किया है, एसडीएम बांगरमऊ अंकित शुक्ला ने बांगरमऊ कस्बे में मस्जिदों और एक …
उन्नाव। उन्नाव से खबर है, यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का असर देखने को मिल रहा है, मुख्यमंत्री योगी की शक्ति के बाद उन्नाव जिला प्रशासन हरकत में आया है और जिला प्रशासन ने मंदिर मस्जिद से लाउड स्पीकर हटाना शुरू किया है, एसडीएम बांगरमऊ अंकित शुक्ला ने बांगरमऊ कस्बे में मस्जिदों और एक मंदिर से लाउडस्पीकर की संख्या 1-1 करवाइ है।
बांगरमऊ एसडीएम अंकित शुक्ला ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान चलाया है, एसडीएम ने चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा है कि मंदिर या मस्जिद से बाहर लाउडस्पीकर की आवाज जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्नाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का असर देखने को मिल रहा है, CM की सख्ती के बाद उन्नाव जिला प्रशासन ने अब मंदिर-मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। आपको बता दें की शासन से निर्देश जारी होने के बाद आज एसडीएम बांगरमऊ अंकित शुक्ला और क्षेत्राधिकारी विक्रमाजीत सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ बांगरमऊ स्थित लखनऊ रोड चौराहा, नानामऊ मार्ग और नसीम गंज में स्थित दर्जनों मस्जिदों में लगे लाऊड स्पीकरों को हटवाया गया।
वहीं सख्त निर्देश दिए गए की 1 से ज्यादा स्पीकर नहीं लगने चाहिए और लाउड स्पीकर की आवाज तेज नहीं होना चाहिए । वहीं चेतावनी दी गई किसी को भी लाउडस्पीकर से अगर कोई समस्या व शिकायत आती है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बांगरमऊ एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया की शासन के निर्देशानुसार नियमानुसार मंदिर मस्जिद से स्पीकर उतारे जा रहे हैं। एसडीएम ने बताया की लोगों से कहा गया है की आमजनमानस को लाउड स्पीकर से कोई समस्या ना हो उसको देखते हुए लाउड स्पीकर बजाया जाए।
यह भी पढ़ें-राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- देशभर के सभी हिंदू तैयार रहें, 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाएं
