अमरोहा : पेट्रोल छिड़ककर किसान के पुत्र ने आग लगाने का किया प्रयास
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण फसल मुरझाये जाने से क्षुब्ध किसान के पुत्र ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का असफ़ल प्रयास किया। पुलिस ने समझा कर किसान के पुत्र को घर भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर निवासी मान सिंह पुत्र हुलासी ने एसटी लाइन का कनेक्शन लिया था। …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण फसल मुरझाये जाने से क्षुब्ध किसान के पुत्र ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का असफ़ल प्रयास किया। पुलिस ने समझा कर किसान के पुत्र को घर भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर निवासी मान सिंह पुत्र हुलासी ने एसटी लाइन का कनेक्शन लिया था। बिजली विभाग के अधिकारियों ने एलटी लाइन का समान उठवा दिया। लेकिन कई माह से उसकी लाइन को नहीं खींचा गया।किसान मान सिंह का कहना है कि सब कुछ विभाग द्वारा मंजूर कर दिया गया। लेकिन उसकी लाइन को खींचा नहीं गया।
जिससे उसकी फसल सूख गई है। बुधवार को किसान का पुत्र धीर सिंह बिजली घर पहुंच गया तथा कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने लगा। जिससे वहां खड़े लोगों के हाथ पैर फूल गये। उसके साथ आये ग्रामीण भी हक्के बक्के रह गये। ग्रामीणों ने उसके हाथ से माचिस छीन ली।
सूचना पर पहुंचे एसएसआई संजीव मलिक व कस्बा इंचार्ज लवनिश चौधरी ने किसान पुत्र को समझा कर शांत कर दिया। उसके बाद उसे घर भेज दिया। इस दौरान बिजली घर में घंटों तक हंगामा होने के बाद अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
कोतवाली में तैनात वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर संजीव मलिक द्वारा बताया गया कि एक किसान द्वारा बिजली घर में विद्युत लाइन खिंचवाने को लेकर अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई थी। मौके पर पहुंचा गया और उसे समझाया गया तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उसे घर भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें:- शिवपाल के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, कहा- BJP चाचा को लेना चाहे तो ले ले…
