लखीमपुर/खीरी: जांच रिपोर्ट में दोषी पाई गई कस्तूरबा विद्यालय की दोनों शिक्षिकाएं, छात्राओं को बंधक बनाने के मामले में दर्ज हुई थी FIR
लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। बीते दिनों बेहजम के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को बंधक बनाने के मामले में जिन दो शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, जांच में दोनों शिक्षिकाएं दोषी पाई गई है। जांच टीम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है जिसके पश्चात बीएसए ने अग्रिम कार्यवाही हेतु डीएम …
लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। बीते दिनों बेहजम के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को बंधक बनाने के मामले में जिन दो शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, जांच में दोनों शिक्षिकाएं दोषी पाई गई है। जांच टीम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है जिसके पश्चात बीएसए ने अग्रिम कार्यवाही हेतु डीएम को अपनी आख्या भेज दी है।
बता दें कि बीते दिनों भेजे में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दो शिक्षकों द्वारा करीब दो दर्जन से अधिक छात्राओं को छत पर बंधक बना लिया गया था। बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बीएसए ने बच्चों को बंधन मुक्त कराते हुए दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश देने के साथ-साथ चार सदस्यीय टीम का भी गठन किया था जो पूरे मामले की जांच कर रही थी।बता दें कि इस मामले में गोल्डी कटियार व मनोरमा मिश्रा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था।
घटना के बाद विद्यालय को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। सोमवार को जब विद्यालय खुला तो पंजीकृत 54 छात्रों में से केवल 22 छात्राएं ही विद्यालय पहुंची थी कुछ ऐसा ही हाल मंगलवार को भी देखा गया था। पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्य टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए डॉक्टर लक्ष्मीकांत पांडे को सौंप दी है। रिपोर्ट में दोनों शिक्षिकाएं पूर्ण रूप से दोषी पाई गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने शिक्षिकाओं पर पर कार्रवाई करने के लिए अपनी रिपोर्ट डीएम के सम्मुख प्रस्तुत की है। आदेश मिलने के बाद दोनों शिक्षिकाओं के निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर/खीरी: सरकार ने कसा शिकंजा तब वसूली करने वालों पर पड़ी पुलिस की नजर
