बरेली: आजम को रिहा कराने को प्रधानमंत्री से बात करें मुलायम- मौलाना शहाबुद्दीन
अमृत विचार बरेली। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर आजम खान को रिहा कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आजम खां मुलायम के पुराने साथियों …
अमृत विचार बरेली। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर आजम खान को रिहा कराने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि आजम खां मुलायम के पुराने साथियों में से हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य भी हैं। अखिलेश यादव के लिए कन्नौज में सबसे पहले चुनाव में मुसलमानों से आजम खान ने कहा था कि “टीपू को सुल्तान बना दो” चुनाव के दौरान मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों में जाकर दामन फैला कर सपा के लिए वोट मांगे।
उन्होंने खून-पसीने से पार्टी को सींचा। अफसोस है कि मुश्किल के वक्त में सपा ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है। मुलायम ने संसद तक में उनके लिए आवाज नहीं उठाई। शहाबुद्दीन ने कहा कि मुलायम सिंह के प्रधानमंत्री से अच्छे संबंध हैं। लिहाजा, वह आजम खान की जेल से जल्द रिहाई के लिए प्रधानमंत्री से बात करें। वहीं मौलाना शहाबुद्दीन ने आजम खान के लिए जेल के अंदर व्यवस्थाएं ठीक करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें- बरेली: मस्जिदों में जुमा-तुल-विदा की नमाज का वक्त तय
