आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पंजाब को दहलाने की दी धमकी, 21 स्थानों को निशाना बनाने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालंधर। पाकिस्तान पोषित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पंजाब को दहलाने की धमकी दी है। उसके निशाने पर पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान सहित अकाली दल के नेता, जालंधर स्थित श्री देवी तलाब मंदिर, पटियाला का काल माता मंदिर सहित 21 स्थान हैं। जैश-ए-मोहम्मद के जम्मू कश्मीर एरिया कमांडर सलीम अंसारी ने बुधवार को सुल्तानपुर …

जालंधर। पाकिस्तान पोषित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पंजाब को दहलाने की धमकी दी है। उसके निशाने पर पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान सहित अकाली दल के नेता, जालंधर स्थित श्री देवी तलाब मंदिर, पटियाला का काल माता मंदिर सहित 21 स्थान हैं। जैश-ए-मोहम्मद के जम्मू कश्मीर एरिया कमांडर सलीम अंसारी ने बुधवार को सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर राजबीर सिंह को धमकी पत्र भेज कर अमृतसर, तरनतारन, जालंधर के रेलवे स्टेशनों को भी उड़ाने धमकी दी गई है।

पत्र में लिखा है कि हे खुदा मुझे माफ कर, हम अपने जेहादियो की मौत का बदला जरूर लेंगे। आगे लिखा है कि ठीक 21 मई को अमृतसर, तरनतारन, फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी स्टेशनों को बम से उडाया जाएगा। 23 मई को जालंधर के श्री देवी तलाब एवं पटियाला के काली माता मंदिर एवं अन्य कई धार्मिक स्थानों को बम से से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी पत्र में श्री भगवंत मान के अलावा अकाली दल के कुछ नुमाइदों के नाम भी शामिल हैं।

थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। स्टेशन मास्टर राजबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने तत्काल जीआरपी को इसकी सूचना दी। फिलहाल, हिंदी में लिखे इस धमकी पत्र को जांच के लिए जम्मू से भेजा गया है। पत्र के अनुसार पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश रची गई है। राजबीर ने बताया कि यह पत्र डाकिया टिकट क्लर्क को दे गया था।

वह समय एक गाड़ी  के गुजरने का था। तब उन्होंने वह पत्र उसी तरह रख दिया। सोचा के गाड़ी रवाना होने के बाद देखेंगे। इसके बाद उन्होंने इसे पढ़ा तो दंग रह गए। साधारण कागज पर हिंदी में सीएम भगवंत मान सहित पंजाब के 21 स्थानों को निशाना बनाने के बारे में लिखा है। उन्होंने रेलवे के उच्चाधिकारियों को धमकी पत्र के संबंध में अवगत करवा दिया है। इस पत्र की लिखावट देखकर इसे किसी की शरारत समझा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- ‘ईंधन कर’ और ‘कटौती’ पर बोले सीएम बोम्मई, कहा- हमें अपनी अर्थव्यवस्था भी देखनी चाहिए

संबंधित समाचार