IPL 2022, GT vs SRH: राशिद खान ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर गुजरात को दिलाई रोमांचक जीत
मुंबई। आईपीएल 2022 के 40वें मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात ने एक और रोमांचक जीत दर्ज कर ली है। 196 रन के स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात ने राहुल और राशिद की तूफानी पारी की दम पर इस मैच में जीत हासिल कर ली। ये …
मुंबई। आईपीएल 2022 के 40वें मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात ने एक और रोमांचक जीत दर्ज कर ली है। 196 रन के स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात ने राहुल और राशिद की तूफानी पारी की दम पर इस मैच में जीत हासिल कर ली। ये गुजरात की सातवीं जीत है। इससे पहले हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे।
गुजरात टाइटन्स को आखिरी दो ओवर में 35 रनों की जरूरत थी, राहुल तेवतिया और राशिद खान क्रीज़ पर थे। हैदराबाद की तरफ से 19वां ओवर टी. नटराजन ने डाला। इस ओवर में कुल 13 रन आए। ऐसे में गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी। जिसके बाद राशिद खान और राहुल तेवतिया ने रनों की बरसात कर दी, दोनों ने इस ओवर में चार छक्के मारे और अपनी टीम को जीत दिला दी। जब गुजरात को आखिरी बॉल पर 3 रन चाहिए थे, तब राशिद ने छक्का मार मैच ही खत्म कर दिया।
यह भी पढ़ें:-IPL 2022: आईपीएल 2022 से बाहर हुए दीपक चाहर, KKR को मिला नया खिलाड़ी
