बरेली: एसडीएम ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाया
मीरगंज। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी मीरगंज वेदप्रकाश मिश्रा द्वारा ग्राम परौरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गाटा संख्या 83 रकबा 0.847हे. (लगभग 13.50 बीघा) भूमि‚ जो राजस्व अभिलेखों में नवीन परती (ग्राम समाज) के नाम दर्ज है। पर सत्यप्रकाश गुप्ता पुत्र रामसुरेश गुप्ता निवासी मीरगंज का अवैध कब्जा था। …
मीरगंज। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी मीरगंज वेदप्रकाश मिश्रा द्वारा ग्राम परौरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गाटा संख्या 83 रकबा 0.847हे. (लगभग 13.50 बीघा) भूमि‚ जो राजस्व अभिलेखों में नवीन परती (ग्राम समाज) के नाम दर्ज है।
पर सत्यप्रकाश गुप्ता पुत्र रामसुरेश गुप्ता निवासी मीरगंज का अवैध कब्जा था। उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में आज राजस्व विभाग की टीम ने इस भूमि को ट्रैक्टर से जुतवाकर अवैध कब्जे से मुक्त करवा दिया गया। इस भूमि का अनुमानित मूल्य करीब एक करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें- बरेली: शहर से लेकर देहात तक पेट्रोल पंपों पर छापा
