मुरादाबाद-काठगोदाम समेत आठ ट्रेनें रद, कोयला ढुलाई के दबाव में रोका संचालन
मुरादाबाद,अमृत विचार। रेलवे ने कोयला ट्रैफिक के चलते मुरादाबाद मंडल की आठ ट्रेनों को रद किया है। ट्रेनें गुरुवार से अगले आदेश तक रद रहेंगी। रेलवे द्वारा बिजली बनाने के लिए मालगाड़ियों से कोयला भेजा रहा है। एक साथ कई मालगाड़ियों से कोयला जाने से अन्य ट्रेनों के संचालन में काफी परेशानी हो रही है। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। रेलवे ने कोयला ट्रैफिक के चलते मुरादाबाद मंडल की आठ ट्रेनों को रद किया है। ट्रेनें गुरुवार से अगले आदेश तक रद रहेंगी। रेलवे द्वारा बिजली बनाने के लिए मालगाड़ियों से कोयला भेजा रहा है। एक साथ कई मालगाड़ियों से कोयला जाने से अन्य ट्रेनों के संचालन में काफी परेशानी हो रही है।
कई बार मालगाड़ियों को रोककर यात्री ट्रेनों को पास कराना पड़ा रहा है, जिसके कारण कोयला भेजने में देरी हो रही है, इसलिए रेलवे ने मुरादाबाद मंडल की कई मेल व पैसेंजर ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते गुरुवार से बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ट्रेन समेत आठ मेल व पैसेजेंर ट्रेनें रद रहेंगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि कोयला ट्रैफिक के कारण मेल व पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में परेशानी आ रही है, इसलिए गुरुवार से आठ ट्रेनों को रद किया गया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नशे में धुत होकर सीओ के सामने पहुंचा थाना प्रभारी, निलंबित
