बहराइच: अब 31 जुलाई को होगी जिला स्तरीय टैलेंट हंट प्रतियोगी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। वंदे मातरम संगठन द्वारा एक मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। संगठन की कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से परीक्षा की तिथि 31 जुलाई सुनिश्चित किया गया है। वंदे मातरम एसोसिएशन द्वारा एक मई को जिला स्तरीय टेलेंट हंट प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन एक …

बहराइच। वंदे मातरम संगठन द्वारा एक मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। संगठन की कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से परीक्षा की तिथि 31 जुलाई सुनिश्चित किया गया है।

वंदे मातरम एसोसिएशन द्वारा एक मई को जिला स्तरीय टेलेंट हंट प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन एक मई को किया जाना था। लेकिन कई छात्र विभिन्न बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी विद्यालयों के आग्रह को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई।

संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा के दौरान यह निष्कर्ष निकला कि बहुत से बच्चे अपनी बोर्ड परीक्षाओं की वजह इस परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाए है अतः परीक्षा की तारीख बढ़ा दी जाए। जिससे बच्चों को पर्याप्त समय तैयारी के लिए मिल सके और वह गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग कर अपने तैयारी को और अच्छे से कर पाएंगे। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए संगठन की कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से परीक्षा की तिथि 1 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई सुनिश्चित किया गया है।

संगठन के अध्यक्ष श्रेयांश यशस्वी ने कहा कि प्रतिभाग करने वाले छात्रों को पर्याप्त समय मिले ताकि वो अपनी पूरी तैयारी कर सके। जिले के सभी विद्यालयों के बच्चे इस टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्सुक है। इस प्रतियोगिता के साथ निर्धन होनहार बच्चो को भी स्कॉलरशिप के माध्यम से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।

पढ़ें-बहराइच: भाजपा की ओर से डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन, पार्टी की मजबूती के लिये जमा की गई सहायता राशि

संबंधित समाचार