सीएम और पीएम बनने का सपना देख सकती हूं लेकिन राष्ट्रपति बनने का सपना नहीं देखती: मायावती
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है। इस दौरान मायावती ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी की वापसी के लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है। वह एक बार फिर यूपी की सीएम और आगे चलकर देश की पीएम बनना चाहती हैं, लेकिन राष्ट्रपति का पद …
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है। इस दौरान मायावती ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी की वापसी के लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है। वह एक बार फिर यूपी की सीएम और आगे चलकर देश की पीएम बनना चाहती हैं, लेकिन राष्ट्रपति का पद उन्हें मंजूर नहीं है।
मायावती ने कहा कि मैं फिर से यूपी की सीएम और देश का पीएम बनने का सपना देख सकती हूं। देश का राष्ट्रपति बनने का सपना नहीं देख सकती, क्योंकि मैं ऐश और आराम की जिंदगी नहीं चाहती, मैंने अपनी जिदंगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के रास्ते पर चलकर दबे-कुचले लोगों को अपने पैरे को खड़ा करने के लिए समर्पित की है। यह इनको मालूम होना चाहिए। यह भी सब जानते हैं कि यह काम मैं देश का राष्ट्रपति बनकर नहीं बल्कि यूपी की सीएम और देश का पीएम बनकर कर सकती हूं।
उन्होंने आगे कहा कि सपा के लोग मुझे राष्ट्रपति बनाने का जो सपना देख रहे हैं वह भूल जाना चाहिए। ये ऐसा इसलिए चाहते हैं ताकि उनके लिए यूपी का सीएम बनने का रास्ता साफ हो जाए, जोकि संभव नहीं।
