रायबरेली: शादी की तैयारियों के बीच गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। घर में बेटी की शादी के लिए तैयारियां चल रही थी। पूरा परिवार खुशियों में डूबा था। पिता बेटी के लिए करीब एक लाख रुपए के गहने खरीदकर लाया था। बेटी के लिए शादी का जोड़ा भी खरीद लिया गया था लेकिन अचानक बेटी दुल्हन का जोड़ा पहनने से पहले ही गहने और रुपए …

रायबरेली। घर में बेटी की शादी के लिए तैयारियां चल रही थी। पूरा परिवार खुशियों में डूबा था। पिता बेटी के लिए करीब एक लाख रुपए के गहने खरीदकर लाया था। बेटी के लिए शादी का जोड़ा भी खरीद लिया गया था लेकिन अचानक बेटी दुल्हन का जोड़ा पहनने से पहले ही गहने और रुपए लेकर अपने आशिक के साथ गायब हो गई है।

मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव कोटरा बहादुर गंज का है। गांव के दिनेश कुमार  की बेटी कल्पना की शादी तय थी। चंद दिन बाद उसकी बारात आने वाली थी। पिता ने ऊंचाहार की एक दुकान से कुल 90 हजार आठ सौ 46 रुपए के आभूषण बेटी के लिए खरीदे थे। शादी के लिए घर में 75 हजार रुपए भी रखे हुए थे। घर में शादी की तैयारियां जोरो पर थी। हर तरफ खुशियां ही खुशियां थी कि अचानक मंगलवार को कल्पना स्कूल के लिए निकली तो घर वापस नहीं आई।

घर में शादी के लिए लाए गहने और रुपए भी गायब थे। कल्पना के गायब होते ही पूरे परिवार ने कोहराम मच गया। उधर कल्पना भागकर दिल्ली पहुंची है। उसके साथ गांव का ही एक युवक है। दोनों एक स्थान पर कमरा किराए पर लेने गए थे। वहां के मकान मालिक को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी है।

इधर जब पूरा को उनके बारे में जानकारी मिली है तो गुरुवार को उसने भी ऊंचाहार कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें- आगरा: फेरों से पहले मंडप से भागी दुल्हन, दूल्हा करता रह गया इंतजार, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार