मेरठ: कुख्यात बद्दो की 10 करोड़ की प्रॉपर्टी पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, 2019 से फरार है इनामी बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में पुलिस प्रशासन ने 2.5 लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो और उसके सहयोगियों की आज करोड़ों रुपए की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया। शहर के टीपीनगर थाना क्षेत्र में जगन्नाथ पुरी के पास सरकारी जमीन पर 20 साल पहले दुकानें बनाई गई थी। यह जमीन बदन सिंह बद्दो ने अपने साथी सहगल …

मेरठ। जिले में पुलिस प्रशासन ने 2.5 लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो और उसके सहयोगियों की आज करोड़ों रुपए की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया।

शहर के टीपीनगर थाना क्षेत्र में जगन्नाथ पुरी के पास सरकारी जमीन पर 20 साल पहले दुकानें बनाई गई थी। यह जमीन बदन सिंह बद्दो ने अपने साथी सहगल और दो अन्य के साथ मिलकर कब्जाई और उसके बाद अवैध तरीके से दुकानें बनाकर मार्केट तैयार कर ली।

बदन सिंह बद्दो उम्र कैद की सजा काट रहा था, और पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया। जहां पुलिसकर्मियों से मदद कर मेरठ के मुकुट महल होटल से शराब पार्टी के समय फरार हो गया।

बता दें कि बद्दो पर ढाई लाख का इनाम है। इससे पहले बद्दो की आलीशान कोठी में मार्केट को पहले ही पुलिस बुलडोजर चल चुका है। अब बद्दो और उसके सहयोगियों की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया गया है।

SSP- जमीन कब्जामुक्त कराई

SSP प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बदन सिंह बद्दो और उसके सहयोगियों ने 176 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर मार्केट बनाई। इसकी सरकारी कीमत करीब 10 करोड़ है। आज मजिस्ट्रेट के आदेश पर अवैध मार्केट को गिराते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

पढ़ें-हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

संबंधित समाचार