बहराइच: बदमाशों ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़, तहरीर देने पर दबंगों ने की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली नानपारा के सिलेटनगंज निवासी किशोरी से मोहल्ले के ही युवक ने छेड़छाड़ की। इसकी सूचना किशोरी के पिता ने कोतवाली में दो तो नाराज दबंगों ने घर पर धावा बोल दिया और मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली …

बहराइच। कोतवाली नानपारा के सिलेटनगंज निवासी किशोरी से मोहल्ले के ही युवक ने छेड़छाड़ की। इसकी सूचना किशोरी के पिता ने कोतवाली में दो तो नाराज दबंगों ने घर पर धावा बोल दिया और मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली नानपारा के मोहल्ला सिलेटन गंज निवासी एक ग्रामीण ने तहरीर देकर कहा है कि उसकी बेटी के साथ 26 अप्रैल को रात में घर के सामने खड़ी थी। तभी मोहल्ला निवासी रवि आर्या उर्फ नीलू पुत्र सुखा ने छेड़खानी की जिसकी सूचना पिता ने पुलिस को दी। इससे दबंग काफी नाराज हो गए।

गुरुवार सुबह आठ बजे रवि, पिंकू, लखन और गया समेत अन्य लोग लाठी डंडे से लैस होकर घर पर धावा बोल दिया। साथ ही किशोरी और उसके पिता को अपशब्द कहे। किसी तरह ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।

दबंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। दबंगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- मुरादाबाद : हलाला से इनकार पर जेठ ने की छेड़छाड़, सात पर केस

संबंधित समाचार