इटावा: प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने की खुदकुशी, इलाके में मचा कोहराम
इटावा। यूपी में इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में गुरुवार को एक प्रेमी युगल का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी। पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले प्रेमिका की गोली मार कर हत्या की और बाद में खुद को भी गोली मार ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम …
इटावा। यूपी में इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में गुरुवार को एक प्रेमी युगल का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी। पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले प्रेमिका की गोली मार कर हत्या की और बाद में खुद को भी गोली मार ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम रमटपुरा ऊमरसेंडा और तुरैया पुल के बीच नहर पटरी पर मिले शवों की पहचान अरुण कुमार (20) और पूनम (19) के रूप में की गई है।
मृतक के हाथ में तमंचा मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने पहले लड़की की गोली मार कर हत्या की उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पूनम एसएस मेमोरियल स्कूल में बीएससी की छात्रा है जबकि अरुण राठौर बी काम कर चुका था । फोरेंसिक टीम मौका ए वारदात पर पहुंच गई है जो गंभीरता से पूरे प्रकरण को लेकर के जांच करने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि युवक युवती दोनो शादी करना चाहते थे लेकिन गैर जातीय होना उनकी राह में बाधा बन रहा था।
अरुण के पिता कहना है कि अरुण को 18 अप्रैल को वह उसकी ननिहाल छोड़कर के आए थे लेकिन वहां कैसे पहुंच गया है इस बारे में उनको कोई सही जानकारी नहीं है। पूनम के पिता का कहना है कि उनकी बेटी सुबह घर से कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन यहां कैसे पहुंची यह कुछ भी वह बता पाने की स्थिति भी नहीं है। पूनम भरथना थाना क्षेत्र के मामन के पास सलैया गॉव ओर अरुण चन्द्रपुरा गांव का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें:-कालाढूंगी: अवैध संबध के चलते पत्नी की हत्या का 12 घंटे में हुआ पर्दाफाश
