अलीगढ़: उड़ीसा की महिला के साथ युवक ने की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
अलीगढ़। जिले के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में फूड प्रोडक्ट्स कंपनी में काम करनी वाली उड़ीसा की महिला के साथ छेड़खानी की वारदात सामने आई है। आपको बतादें कि महिला के साथ यह दुष्कर्म का अपराध उसके साथ काम करने वाले व्यक्ति ने ही किया है। जिस पर महिला ने आरोपी के नाम पर थाने में …
अलीगढ़। जिले के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में फूड प्रोडक्ट्स कंपनी में काम करनी वाली उड़ीसा की महिला के साथ छेड़खानी की वारदात सामने आई है। आपको बतादें कि महिला के साथ यह दुष्कर्म का अपराध उसके साथ काम करने वाले व्यक्ति ने ही किया है। जिस पर महिला ने आरोपी के नाम पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक महिला मूलरूप से उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी की रहने वाली है, घटना को लेकर बताया कि वह बन्नादेवी थाना क्षेत्र में स्थित एक फूड प्रोडक्ट कंपनी में काम करती है। वहां बिलाल बेटा खालिद निवासी इलियासपुर, बन्नादेवी भी काम करता है। वह आए दिन महिला के साथ छेड़खानी करता है।
दो दिन पहले अकेला पाकर युवक ने महिला को दबोच लिया। और कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। और महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले की महिला ने थाना बन्नादेवी पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी है। बन्नादेवी इंस्पेक्टर श्रीरामकुंवर सिंह ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी की वारदात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें-बांदा: नाबालिग से हुई छेड़खानी, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस तो पिता ने लगा ली फांसी
