स्टाइलिश ड्रेस में हिना खान ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, किलर पोज देख फैंस बोले- Gorgeous
मुंबई। टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह हर दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस का ध्यान खींच ही लेती हैं।अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर से सभी के दिलों की धड़कन तेज कर दी है। …
मुंबई। टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह हर दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस का ध्यान खींच ही लेती हैं।अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर से सभी के दिलों की धड़कन तेज कर दी है। हिना ने फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है।

इन तस्वीरों में हिना खान स्टाइलिश ब्लैक स्कर्ट और सिल्वर ब्लेजर में करोड़ों दिलों को घायल करती नजर आ रहीं हैं। हिना का ये लुक इंटरनेट पर आते ही छा गया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग किलर पोज देती दिखाई दे रही हैं।

लुक को कंप्लीट करने के लिए हिना ने लाइट मेकअप किया है और बालों को एक बन में बांधा है। कानों में ईयररिंग्स और हाथों में रिंग्स के साथ उन्होंने लुक को एक्सेसराइज किया है।

पोस्ट शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, ‘आपने कहा था कि आपको तूफान पसंद हैं, इसलिए मैंने तुम्हें अंदर जाने दिया.. पता चला कि आप केवल थोड़ी सी बारिश को संभाल सकते हैं और मैं एक तूफान हूं। इन तस्वीरों फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हिना खान टीवी की दुनिया का एक जाना-माना नाम है और उन्होंने कई रिएलिटी शोज, म्यूजिक वीडियोज के अलावा फिल्म में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें : Mouni Roy Photos : मौनी रॉय ने बॉडीकॉन ड्रेस में दिखाईं ग्लैमरस अदाएं, फिगर पर टिकी फैंस की निगाहें
