रायबरेली: पुलिस ने अगल-अलग क्षेत्रों से चार को किया गिरफ्तार…गांजा, पोस्ता छिलका व तमंचा बरामद
रायबरेली। पुलिस ने पूरे जिले में मादक द्रव्यों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया है। जिसमे एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा, चार किलो साढ़े तीन सौ ग्राम पोस्ता छिलका और एक तमंचा बरामद किया गया है। डीह थाना पुलिस के परसदेपुर चौकी प्रभारी निखिलेश कुमार ने बशीर खान और मो. साहिल निवासी कुरेसी का …
रायबरेली। पुलिस ने पूरे जिले में मादक द्रव्यों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया है। जिसमे एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा, चार किलो साढ़े तीन सौ ग्राम पोस्ता छिलका और एक तमंचा बरामद किया गया है। डीह थाना पुलिस के परसदेपुर चौकी प्रभारी निखिलेश कुमार ने बशीर खान और मो. साहिल निवासी कुरेसी का पुरवा थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ को चार किलो साढ़े तीन सौ ग्राम पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया है । उधर ऊंचाहार पुलिस ने क्षेत्र के बसिया की बाग के पास से देव कुमार निवासी अरखा को एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है । जबकि शिवगढ़ पुलिस ने महाविद्यालय तिराहा के पास से कस्बा निवासी अजय जायसवाल को गिरफ्तार किया है । इसके पास से सात सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है । गिरफ्तार किए गए चारो अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: 6 किलो 300 ग्राम पोस्ते के छिलके के साथ एक गिरफ्तार
