अयोध्या: निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, जल्द होगा संचालन
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जनपद में एक और केन्द्रीय विद्यालय संचालित किये जाने के दृष्टिगत विद्यालय की कक्षाओं व कार्यालयों के लिए क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान और जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर स्थित भवनों का निरीक्षण किया। कक्षाओं के शीघ्र संचालन को लेकर चयनित भवनों व कमरों को मरम्मत व रंगाई- पुताई कराने, परिसर को …
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जनपद में एक और केन्द्रीय विद्यालय संचालित किये जाने के दृष्टिगत विद्यालय की कक्षाओं व कार्यालयों के लिए क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान और जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर स्थित भवनों का निरीक्षण किया।
कक्षाओं के शीघ्र संचालन को लेकर चयनित भवनों व कमरों को मरम्मत व रंगाई- पुताई कराने, परिसर को साफ-सुथरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया जनपद में एक और केन्द्रीय विद्यालय का संचालन करने के लिए अस्थायी तौर पर भवनों का चयन कर लिया गया है, जिसके क्रम में प्रथम चरण में विद्यालय शीघ्र ही कक्षा 1 से 5 तक के कक्षाओं में बच्चों के प्रवेश लिये जाने का प्रयास है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, प्रभारी प्रिंसिपल जवाहर नवोदय विद्यालय, खंड विकास अधिकारी मसौधा रहे।
यह भी पढ़ें-जिला वार केंद्रीय विद्यालय की नीति नहीं- शिक्षा मंत्री धमेंद्र
