रामपुर: गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर हिस्ट्रीशीटर ने किया हमला, पांच नामजद समेत दस अज्ञात पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिलक/रामपुर, अमृत विचार। क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने रोड पर खड़े होने पर टोक देना भारी पड़ा गया। युवकों ने सिपाहियों को पीट दिया। विरोध करने पर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित पांच नामजद और …

मिलक/रामपुर, अमृत विचार। क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने रोड पर खड़े होने पर टोक देना भारी पड़ा गया। युवकों ने सिपाहियों को पीट दिया। विरोध करने पर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने के लिए कोतवाल ने रात को गश्त करने के सख्त आदेश दे रखे हैं। उसी के चलते सिपाही अरशद जैदी और उसके साथी अंकुल कुमार और रविप्रकाश बुधवार देर रात गश्त करते हुए नगर के नवादिया स्थित चौराहे पर पहुंचे। वहां पर बने रंगोली मंडप के पास पहुंचे तो वहां वाहन चोर, हिस्ट्रीशीटर हिमांशु चौधरी निवासी धनेली उत्तरी खड़ा था।

पुलिस कर्मियों ने हिमांशु को वहां पर खड़े रहने का कारण पूछा तो वे उनके साथ गाली गलौज करने लगा। कुछ ही देर में आरोपी हिमांशु के साथी गजेंद्र,आकाश,मुनेंद्र, अनिकेत निवासी टीचर कालोनी मीरगंज ब उसके दस, बारह अन्य साथी अवैध असले लेकर आ गए और पुलिस कर्मियों के साथ तमंचो की बट से मारपीट शुरूकर दी। इसी दौरान गश्त कर रहे फैंटम सवार कुछ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

अन्य पुलिस कर्मियो को बचाया।वहीं सभी आरोपियों ने तमंचे निकालकर हवा में लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित पांच नामजद और दस अज्ञात सहित 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों को तलाश रहीं है।

रेलवे स्टेशन के सामने भी दरोगा को पीटा जा चुका
गश्त के दौरान मिलक थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट करने का यह पहला मामला नहीं है। इस पहले भी कई अन्य थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट हो चुकी है। कुछ साल पहले रेलवे स्टेशन के सामने एक दरोगा को भी कई व्यापारियों के बेटों ने पीट दिया था।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली से लौट रहा रुद्रपुर का छात्र बना जहरखुरानों का शिकार, बेसुध हालत में कंडक्टर हल्द्वानी में छोड़ गया

संबंधित समाचार