हरदोई: जुम-अतुल विदा की नमाज कल, पुलिस का खुफिया दस्ता करेगा मस्जिदों की निगरानी
हरदोई। अफसरों ने सरकारी फरमान को अमल में लाने के लिए कसरत करनी शुरू कर दी है। जुम-अतुल विदा को लेकर पुलिस का खुफिया दस्ता मस्जिदों की निगरानी करेगा। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि इस काम को रात से ही अमल में लाया जाएगा। साथ ही शरारती तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी …
हरदोई। अफसरों ने सरकारी फरमान को अमल में लाने के लिए कसरत करनी शुरू कर दी है। जुम-अतुल विदा को लेकर पुलिस का खुफिया दस्ता मस्जिदों की निगरानी करेगा। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि इस काम को रात से ही अमल में लाया जाएगा। साथ ही शरारती तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। जुम-अतुल विदा यानी रमजान का आखिरी जुमा।
शुक्रवार को होने वाली जुम-अतुल विदा की नमाज को लेकर अफसरों ने लॉ एंड आर्डर को बरकरार रखने की कवायद तेज कर दी है। इंतजामिया कमेटी के इंतज़ाम की पड़ताल शुरू हो गई है। इधर अंजुमन इस्लामियां ने प्रशासन को अपनी तरफ से सरकार के फैसले पर पूरी तरह से अमल करने की रजामंदी भेजी है।
वहीं एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि मस्जिदों के आस-पास की सुरक्षा और वहां की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस का खुफिया दस्ता रात से ही मस्जिदों की निगरानी करना शुरू कर देगा। उन्होंने यह भी बताया है कि शरारती तत्वों पर पूरी तरह से कड़ी नजर रखी जाएगी। लॉ एंड आर्डर को हर-हालत में बरकरार रखना उनकी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: अलविदा जुमे की नमाज को लेकर डीएम ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
