बिजनौर : दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने एक को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात …

बिजनौर, अमृत विचार। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने एक को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात आरिफ (26) पुत्र मोहम्मद अफसर निवासी फुलसांदा खाकम बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिजनौर जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली बिजनौर मार्ग स्थित गांव रहमापुर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।

हादसे में आरिफ व दूसरी बाइक पर सवार महिपाल प्रधान निवासी बिश्नोईवाला गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। आरिफ की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले गए।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : कंडम वाहन दौड़ा रहे निजी स्कूल, 25 का चालान

संबंधित समाचार