IPL 2022, DC vs KKR: दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया निर्णय
मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। दिल्ली की टीम में दो बदलाव किये गए हैं खलील अहमद और सरफराज खान की जगह चेतन सकारिया और मिचेल मार्श खेलते नजर आएंगे। कोलकाता की टीम में तीन बदलाव किये गए हैं- …
मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। दिल्ली की टीम में दो बदलाव किये गए हैं खलील अहमद और सरफराज खान की जगह चेतन सकारिया और मिचेल मार्श खेलते नजर आएंगे।
कोलकाता की टीम में तीन बदलाव किये गए हैं- शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती और सैम बिलिंग्स टीम से बाहर। कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में बाबा इंद्रजीत और हर्षित राणा को कैप प्रस्तुत की गई। आज वह इस टीम के लिए अपना पहला मैच खेलेंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव
कोलकाता नाइट राइडर्स : आरोन फ़िंच, वेंकटेश अय्यर, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल , सुनील नारायण, रिंकू सिंह, टिम साउदी, उमेश यादव, हर्षित राणा।
यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : चोटिल होकर मुंबई इंडियंस से बाहर हुए अरशद खान, कुमार कार्तिकेय को टीम में मिली जगह
