बिजनौर : सिद्धांत ने वेटलिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। नहटौर डिग्री कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धांत चौधरी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए सिल्वर मेडल जीता है। जैन विश्वविद्यालय बेंगलुरु में आयोजित वर्ष 2021-22 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में नहटौर डिग्री कॉलेज नहटौर के बीए प्रथम वर्ष …

बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। नहटौर डिग्री कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धांत चौधरी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए सिल्वर मेडल जीता है।

जैन विश्वविद्यालय बेंगलुरु में आयोजित वर्ष 2021-22 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में नहटौर डिग्री कॉलेज नहटौर के बीए प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धांत चौधरी पुत्र संजीव कुमार ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली की ओर से वेट केटेगरी 102 में 297 किलोग्राम वजन उठाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

बता दें कि सिल्वर विजेता सिद्धांत चौधरी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पांचवा स्थान हासिल कर खेलो इंडिया में चयनित हुए थे। उनके इस इस प्रदर्शन पर कॉलेज के प्रबंधक इं.आशीष सिंघल, प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गौड़, वेटलिफ्टिंग कोच सोहन सिंह, खेल क्रीड़ा अधिकारी चमन सैनी, एनसीसी अधिकारी आबिद हुसैन, डॉ. कैलाश सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2022, DC vs KKR: दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया निर्णय

संबंधित समाचार