बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से गुरुवार को यहां जारी अधिसूचना के अनुसार, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त मिहिर कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव के पद पर स्थानांतरित किया …

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से गुरुवार को यहां जारी अधिसूचना के अनुसार, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त मिहिर कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

सिंह की जगह दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग में सचिव गोरखनाथ को पूर्णिया का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। उन्हें कोसी प्रमंडल, सहरसा के प्रमंडलीय आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

श्रम संसाधन विभाग की अपर सचिव वंदना किनी को बिहार राज्य योजना पार्षद की मुख्य परामर्शी पद पर तबादला किया गया है। साथ ही राजस्व पार्षद के अध्यक्ष सह सदस्य संजीव कुमार सिन्हा को सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक आरोपी बंगाल से गिरफ्तार 

संबंधित समाचार