रायबरेली: मानसिक रूप से बीमार बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से वार, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम एक मानसिक बीमार बेटे ने धारदार हथियार से हमला करके अपनी जननी को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हलचल मच गई है। बेटे को पुलिस ने आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के …

रायबरेली। जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम एक मानसिक बीमार बेटे ने धारदार हथियार से हमला करके अपनी जननी को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हलचल मच गई है। बेटे को पुलिस ने आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के पोरई गांव निवासी गौरी साहू गुरुवार की देर शाम अपने बेटे नीरज साहू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इसी दौरान बेटे ने फावड़े से अपनी मां पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरा गांव एकत्र हो गया। नीरज भी घटना के बाद मौके पर मौजूद था और अपनी मां की मौत पर रो रहा था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया है। साथ में पुलिस ने आला कत्ल फावड़े को भी कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें:-दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने की धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या

संबंधित समाचार