बरेली: अवैध खोखे व दुकानों पर चला बुलडोजर
अमृत विचार, बरेली। उद्यान विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए उद्यान विभाग व बीडीए की संयुक्त टीम ने डेलापीर स्थित राजकीय खाद्य प्रशिक्षण केंद्र से लेकर मंडी तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।बिल्डिंग के किनारे अवैध रूप से बने खोखे, दुकानों के साथ ठेला, गुमटी व टीन शेड ध्वस्त कर …
अमृत विचार, बरेली। उद्यान विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए उद्यान विभाग व बीडीए की संयुक्त टीम ने डेलापीर स्थित राजकीय खाद्य प्रशिक्षण केंद्र से लेकर मंडी तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।बिल्डिंग के किनारे अवैध रूप से बने खोखे, दुकानों के साथ ठेला, गुमटी व टीन शेड ध्वस्त कर दिए गए।
अधिकारियों के अनुसार करीब एक माह पहले अवैध कब्जेदारों को विभाग की ओर से नोटिस दिया गया था। उसके बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए। इसपर गुरुवार को बीडीए के सहयोग से जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि विभाग की ओर से अवैध कब्जे को हटाया गया है। जल्द ही बीडीए की ओर से यहां चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। रोड चौड़ीकरण के साथ विभागीय स्तर से चहारदीवारी का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: कुर्की के डर से किया बलवे के आरोपी ने सरेंडर
