शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिये नकलविहीन परीक्षा जरूरी : रजनी तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के सरकार के प्रयासों का अवलोकन करने के लिये जौनपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में चल रही परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण किया। मंत्री रंजनी तिवारी ने शाहगंज स्थित अवध गन्ना कृषक कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय तथा सल्तनत बहादुर …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के सरकार के प्रयासों का अवलोकन करने के लिये जौनपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में चल रही परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण किया। मंत्री रंजनी तिवारी ने शाहगंज स्थित अवध गन्ना कृषक कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय तथा सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से परीक्षा संपन्न कराना शासन का मकसद है। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने काॅलेजों में सीसीटीवी कैमरा प्रणाली का निरीक्षण कर शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने महाविद्यालयों को अपने शैक्षणिक अभिलेख रिकॉर्ड सही रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा गर्मी के दृष्टिगत स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु दो परीक्षार्थियों के बीच की दूरी बनाये रखें।

यह भी पढ़ें:-स्मार्टफोन के जरिए छात्र-छात्राएं घर में बैठ कर भी नई नई जानकारियां हासिल कर सकते हैं : रजनी तिवारी

संबंधित समाचार